Home » राजस्थान » क्रूड ऑयल चोरी गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार:IOCL की पाइपलाइन में छेद कर 36 टैंकर तेल चुराया, अब तक 10 बदमाश पकड़े

क्रूड ऑयल चोरी गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार:IOCL की पाइपलाइन में छेद कर 36 टैंकर तेल चुराया, अब तक 10 बदमाश पकड़े

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की भूमिगत पाइपलाइन में छेद कर अवैध वाल्व लगाने और करीब 8 लाख लीटर यानी 36 टैंकर क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि धारी यादव (60) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में गुजरात के भरूच जिले में रह रहा था।

एडीजी, एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि अप्रैल 2025 में आईओसीएल के सहायक प्रबंधक संजय कुमार सेन ने इस संबंध में एसओजी थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार अजमेर जिले के मसूदा तहसील के नासून गांव में चरागाह भूमि से गुजर रही आईओसीएल की सलाया-मथुरा पाइपलाइन (SMPL-24) में छेद कर अवैध वाल्व लगाया गया था।

285 मीटर लंबी नाली खोदकर बिछाई थी पाइप

आरोपियों ने लोहे और हाइड्रोलिक प्लास्टिक पाइप की मदद से कनेक्शन तैयार किया। इसके बाद करीब 285 मीटर लंबी नाली खोदकर पूरी पाइपलाइन को जमीन में दबा दिया और उसी रास्ते से क्रूड ऑयल की चोरी की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसी दौरान रवि धारी यादव की वारदात में संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

9 दिन की पुलिस रिमांड

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन के पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर भेज दिया गया। एसओजी मामले में आगे की जांच कर रही है। एसओजी के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य वांछित और संदिग्ध आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं कांग्रेस प्रत्याशी; जोधपुर समेत 3 नगर निगमों में नहीं आई लिस्ट

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे गए। नगर निगम