Home » राजस्थान » जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं कांग्रेस प्रत्याशी; जोधपुर समेत 3 नगर निगमों में नहीं आई लिस्ट

जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं कांग्रेस प्रत्याशी; जोधपुर समेत 3 नगर निगमों में नहीं आई लिस्ट

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे गए। नगर निगम जोधपुर, कोटा, पाली में कांग्रेस की लिस्ट नहीं आई।

जयपुर में वार्ड 149 से दावेदारी कर रही अंजलि गौतम टिकट नहीं मिलने से रोने लगीं। उन्होंने कहा- बीजेपी में ग्राउंड पर काम करने वालों को नहीं, बल्कि भाईसाहब-भाईसाहब करके जी हजूरी करने वाले लोगों को मौका दिया जा रहा है।

श्रीगंगानगर जिला परिषद में वार्ड-64 से कांग्रेस प्रत्याशी रूबी बानू नामांकन करने के लिए लाइन में लगी थी। इसी दौरान गर्मी के कारण वह बेहोश हो गईं।

अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। अनदेखा कर जरनल की सीट पर ओबीसी को टिकट दे दिया और उनसे पूछा तक नहीं है। वहीं केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दे दिया, जिनकी जनता में खिलाफत है।

जयपुर में नगर निगम मालवीय जोन ऑफिस में नामांकन की प्रक्रिया।
जयपुर में नगर निगम मालवीय जोन ऑफिस में नामांकन की प्रक्रिया।

जयपुर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का पुतला फूंका

जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सुनील शर्मा का पुतला फूंककर अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का पुतला फूंका।
जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का पुतला फूंका।

प्रत्याशी समझ SI के रिटायरमेंट जुलूस में डीजे बंद करवाने आए पुलिसकर्मी

सीकर में प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर (SI) बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से जा रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का लगा कि कोई प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन करने के लिए आया है। ऐसे में पुलिसकर्मी डीजे बंद करवाने आ गए। बाद में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने SI के रिटायरमेंट के बारे में बताया।

सीकर में SI के रिटायरमेंट के जुलूस में डीजे बंद करवाते पुलिसकर्मी।
सीकर में SI के रिटायरमेंट के जुलूस में डीजे बंद करवाते पुलिसकर्मी।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं कांग्रेस प्रत्याशी; जोधपुर समेत 3 नगर निगमों में नहीं आई लिस्ट

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन रहा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे गए। नगर निगम