जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने रेंज अधिकारी गौरव कुमार, सहायक वनपाल प्रदीप कुमार और एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर ) कर दिया है। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे।
अब जोगेंद्र सिंह शेखावत को रेंज अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। सहायक वनपाल प्रदीप कुमार की जिम्मेदारी राजाराम को दी गई है। वहीं, एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा के स्थान पर सीताराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवार ने लगाए थे लापरवाही के आरोप
बता दें कि 2 सितंबर को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एंक्लोजर में घास की सफाई के दौरान बाघ ने महिला मजदूर पर हमला कर दिया था। इसमें महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब वन विभाग ने शुरुआती स्तर पर तीन अधिकारियों को APO कर कार्रवाई की है। मामले की जांच भी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है।
यहां कुल 15 बाघ-बाघिन
नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां 15 टाइगर हैं। युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां दो व्हाइट टाइगर भी हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





