Home » अंतर्राष्ट्रीय » हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 5-5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना भी

हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 5-5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना भी

झुंझुनूं: झुंझुनूं में हत्या के मामले में 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. कोर्ट ने सभी दोषियों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने फैसला सुनाया.

अप्रैल 2019 में उदयपुरवाटी इलाके के मणकसास बस स्टैंड पर वारदात हुई थी. आरोपियों ने आंखों में मिर्च डालकर 3 लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला  किया था. हमले में नगरपालिका में कार्यरत मदनलाल की इलाज के दौरान मौत हुई थी.

मृतक के पिता रामेश्वरलाल ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी थी. पुलिस ने शंकर सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, मनमोहन सिंह और भवानी सिंह के खिलाफ कोर्ट में  आरोप-पत्र पेश किया था. मामले में लोक अभियोजक भारत भूषण शर्मा ने पैरवी की.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास