Home » राजस्थान » सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

झालावाड़: झालावाड़ जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंघानिया इलाके मे आज एक युवक का शव सड़क किनारे खाई में पडा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई . सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

मृतक के शव के पास उसकी मोटरसाइकिल और बैग भी पड़ा मिला जिसमें कपड़े सहित कई अन्य सामान भी मौजूद थे. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल भिजवाया . सारे मामले में जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सीमावर्ती मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी शिव सिंह के रूप में हुई है,

मृतक युवक पिपलिया की ओर से झालरापाटन की ओर आ रहा था इसी दौरान संभावतया रात के वक्त ये घटना हुई है . मृतक किस तरह से बाइक सहित सड़क किनारे खाई में गिरा दिया उसे किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी इसके मामले में विस्तृत जांच भी की जा रही है . फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है उनकी पुलिस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी .

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान