Home » राजस्थान » Karanpur Election: रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Karanpur Election: रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

जयपुर: करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रूपेंद्र सिंह कुन्नर (रूबी) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ जिला प्रमुख कुलदीप इंदोरा, पूर्व MP शंकर पन्नू, पूर्व एमपी भरतराम, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, रामस्वरूप मांझू  मौजूद रहे. रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चौधरी को अपना नामांकन सौंपा.

बता दें कि 15 नवंबर को करणपुर विधायक और कांग्रेस पार्टी के इस सीट से उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का बीमारी के चलते निधन हो गया था. कुन्नर लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था. दिल्ली एम्स में ही 15 नवंबर को उनका निधन हुआ. कुन्नर करणपुर से कांग्रेस उम्मीदवार थे, ऐसे में उनके निधन के बाद करणपुर सीट पर मतदान टाल दिया गया था.

भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर सुरेंद्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया था और बीजेपी अभी इसी फैसले पर है. गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में 199 में से 115 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी. इससे यह बिल्कुल साफ है कि करणपुर विधानसभा सीट पर किसी भी पार्टी का उम्मीदवार जीते या हारे इसका राजस्थान की सियासत पर कोई भी असर नहीं पडेगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान