Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले किए गोविंददेवजी के दर्शन, पत्नी के साथ की आराध्य गोविंददेवजी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले किए गोविंददेवजी के दर्शन, पत्नी के साथ की आराध्य गोविंददेवजी की पूजा-अर्चना

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोविंददेवजी मंदिर में पहुंचे. शपथ ग्रहण से पहले गोविंददेव जी के दर्शन किए. पत्नी गीता देवी के साथ आराध्य गोविंददेवजी की पूजा-अर्चना की. आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 56वां जन्मदिन भी है. आपको बता दें कि राजस्थान में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. राज्य के 14वें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बनेंगे. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी डिप्टी सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे.

गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी समारोह में शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में अल्बर्ट हॉल के बाहर सुबह 11:15 बजे शुरू होगा. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता इंतजाम है. नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जयपुर के प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की गई है. आज पर्यटकों के लिए अल्बर्ट हॉल में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा.

रामनिवास बाग में सुबह 11:15 बजे से शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह: 
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, हरियाणा सीएम मनोहरलाल, एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय,  महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. समारोह को लेकर जयपुर के प्रमुख मार्गों पर की विशेष सजावट गई. आज पर्यटकों के लिए अल्बर्ट हॉल में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान