Home » राजस्थान » धंबोला में ज्वेलरी शॉप में चोरी, 10 लाख की चांदी के ज्वेलरी से भरी तिजोरी उड़ा ले गए

धंबोला में ज्वेलरी शॉप में चोरी, 10 लाख की चांदी के ज्वेलरी से भरी तिजोरी उड़ा ले गए

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के धम्बोला बस स्टैंड पर मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है. चोर शॉप के ताले तोड़ चोर अंदर रखी तिजोरी चोरी कर ले गए. तिजोरी में 10 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के जेवरात रखे हुए थे.  चोर गाड़ी लेकर आए थे, उसी में जेवरात की तिजोरी रखकर ले गए. पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है.

धंबोला निवासी आशा पंचाल ने बताया की बुधवार शाम के समय वह दुकान के ताले बंद कर घर के अंदर चले गए. घर दुकान के पीछे ही है. आधी रात को चोरों ने मौका पाकर दुकान के ताले कुंडी तोड़ दिए. दुकान का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए. इसके बाद चोरों ने वहां रखी सेफ के ताले तोड़ने के प्रयास किया,  लेकिन सफलता नहीं मिली. इस दौरान चोरों ने सेफ को बाहर निकाल लिया और पास ही चारपहिया वाहन में तिजोरी को रख दिया. जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी समय उनकी नींद खुल गई.

घर के अंदर से उन्होंने चोर- चोर की आवाज लगाई. जिस पर चोर मोके से तिजोरी लेकर फरार हो गए. इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर देखा तो तिजोरी गायब थी. वही ज्वेलरी का सामान बिखरा पड़ा हुआ था. सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई थी. वही लोगो ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना पर जमकर आक्रोश जताया. पुलिस अब घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान