शाहपुरा(किशन वैष्णव) अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देश भर मे हिंदु समाज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।रविवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के नेतृत्व में खामोर कस्बे में पूजित अक्षत कलश यात्रा का स्वागत बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया साथ ही यात्रा में मौजूद श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष करते हुए ढोल नगाड़ों की मधुर धुनों पर झूमते हुए चल रहे थे।कस्बे में विहिप और संघ के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।खामोर कस्बे के राज्यास रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शोभायात्रा शुरू हुई जो नर्सिंह द्वारा मंदिर,डेयरी चौराहा,बालाजी मार्केट,बस स्टेंड,तेजाजी चौक,चारभुजा मंदिर पहुंची,जहां पूजित अक्षत के कलश रखे गए,जहा से मंडल के गांवों में मकर संक्रांति तक घर घर वितरित होंगे,सह जिला मंत्री धनराज वैष्णव ने बताया की पूजित अक्षत श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर एवं भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आए पूजित अक्षत को गांव-गांव,घर घर एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए रामभक्त प्रतिबद्ध हैं।जिससे समूचा कस्बा राममय हो गया।यात्रा के कस्बे में भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर व भगवान राम की आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया।यात्रा में बच्चो,युवाओं, महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।आयोजन में महंत शंकरदास त्यागी नारायणी धाम सन्त सेवा आश्रम धानेश्वर,विश्वहिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणावत,सह जिला मंत्री धनराज वैष्णव शाहपुरा, सह विभाग कार्यवाह रामधन गुर्जर,जिला पर्यावरण गतिविधि संयोजक देवकिसन शर्मा,समिति संयोजक मोहन लाल बैरवा,बजरंग दल प्रखंड संयोजक जीवराज शर्मा देवरिया,सत्यनारायण टेलर,गोपाल पूरी,बजरंग लाल सेन,भागचंद टेलर,हेमराज त्रिपाठी,रघुवीर खारोल,मिठू लाल बैरवा,भेरूलाल रेगर,कार सेवक गोरी शंकर शर्मा,विजय कुमार टेलर,विष्णु दत्तशर्मा,खाना तेली,गुदडमल गुर्जर व बलवंत सिंह राठौड़,गोपी लाल,राजाराम बाल्दी,महावीर सैन,राकेश दरोगा,छोटू लाल,रामदेव फौजी,गोपाल लाल तेली,अशोक,दुर्गा लाल हाड़ा,महादेव जाट,श्याम दास,गोविंद,भेरू,बजरंग,राजू,दुर्गा लाल,प्रहलाद,लाल चंद,रतन तेली,राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष मौजूद रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






