Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, थाने में दर्ज हुआ मामला

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, थाने में दर्ज हुआ मामला

डूंगरपुर: रामसागड़ा थाना क्षेत्र के तोरण घाटी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. रामसागड़ा थानाधिकारी मणिलाल ने बताया की अरी पुत्र कोया मीणा निवासी जालुकुआ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

रामसागड़ा थानाधिकारी ने बताया की उसका भतीजा जयपाल (30) पुत्र रमेश मेणात निवासी जालुकुआ ओर जीवराम (21) पुत्र देवा मेणात निवासी जालुकुआं दोनों रामसागड़ा से बाइक लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे. तोरण घाटी के पास आगे एक सरियों से भरा ट्रैक्टर जा रहा था. उसी समय सामने से एक दूसरा ट्रैक्टर तेज गति से आया. इसे देख सरियों से भरा ट्रैक्टर सड़क के नीचे उतर गया. जबकि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे ने बाइक सवार जयपाल और जीवरा दोनों के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई. घटना के बाद लोग दौड़कर पहुंचे. वही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद जीवराम को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर घायल जयपाल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. पुलिस ने जीवराम के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश