Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज अवैध निर्माणों अतिक्रमणों के खिलाफ करेगा संयुक्त कार्रवाई

जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज अवैध निर्माणों अतिक्रमणों के खिलाफ करेगा संयुक्त कार्रवाई

जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज अवैध निर्माणों अतिक्रमणों के खिलाफ करेगा संयुक्त कार्रवाईजयपुर(सुनील शर्मा) माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेशों की पालना में जयपुर विकास आयुक्त डॉ जोगाराम की अध्यक्षता में बुधवार को जेडीए के चिंतन सभागार में जयपुर शहर में हो रहे अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के विरूद्ध जेडीए और नगर निगम ग्रेटर – हैरिटेज द्वारा संयुक्त कार्रवाई करने हेतु बैठक आयोजित हुई।

बैठक में नगर निगम ग्रेटर आयुक्त बाबू लाल गोयल,नगर निगम हैरिटेज आयुक्त राजेंद्र सिंह,जेडीए सचिव नलिनी कठोतिया,मुख्य प्रवर्तन अधिकारी धर्मेेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में 09 जनवरी 2024 से जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज द्वारा संयुक्त टीम गठित कर अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया।गठित संयुक्त टीम द्वारा शहर में स्थाई एवं अस्थाई अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के विरूद्ध की गई कार्यवाहियों की प्रत्येक 15 दिनों में समीक्षा की जायेगी।

जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज द्वारा संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों का सर्वे करवाकर कार्यवाही की जायेगी।सर्वे टीम में जेडीए के मुख्य प्रवर्तन अधिकारी एवं नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज के सर्तकता शाखा के अधिकारी सदस्य होंगे।

सरकारी भूमि/परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड बनाकर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी।सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो,इस हेतु एक एसओपी बनाई जायेगी।निगरानी हेतु विशेष प्रणाली विकसित की जायेगी।सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के पश्चात् ड्रोन सर्वे करवाकर संरक्षित किया जायेगा। अवैध मिट्टे खनन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी।जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य मार्गो/सडकों एवं मुख्य क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा।जेडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशानुरूप जेडीए और नगर निगम ग्रेटर-हैरिटेज द्वारा संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की जायेगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines