Home » राजस्थान » जयपुर सेंट्रल जेल में चलाया गया तलाशी अभियान, जेल प्रहरियों को देख एक बंदी ने निगला मोबाइल

जयपुर सेंट्रल जेल में चलाया गया तलाशी अभियान, जेल प्रहरियों को देख एक बंदी ने निगला मोबाइल

जयपुरः जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया. तो जेल प्रहरियों की जांच पड़ताल को देख एक जेल बंदी मोबाइल निगल गया. जिसका नाम फज्जु बताया जा रहा है. घटना के बाद बंदी को जेल से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की मदद से उसके गले से फोन को बाहर निकाला गया.

दरअसल जेल प्रहरियों द्वारा तलाशी अभियान चालाया गया. कैदीयों के पास समान की भी छानबीन की गयी. इस दौरान एक बंदी तलाशी को देख हड़बड़ाहट में मोबाइल को निगल गयी. मामले की सूचना मिलने पर जेल विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. और बंदी को अस्पताल ले जाया गया. और गले से मोबाइल बाहर निकाला गया.

पूरे प्रकरण को लेकर जेल प्रहरी सतपाल ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया है. बंदी फज्जु के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है वहीं फिलहाल बंदी से पूछताछ जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास