जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का गांव चलो अभियान,शक्ति वंदन अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओं की ही है,इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना होगा। भाजपा की ओर से प्रदेशभर में आज से शुरू किए गए गांव चलो अभियान में हर सांसद,मंत्री और विधायकों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों को गांवों में जाकर 24 घंटे का प्रवास करना होगा।इस अभियान के तहत गरीब,युवा,किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना होगा।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा।वहीं इन योजनाओं से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करेगा। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सभी अभियानों की समीक्षा भी की गई। भाजपा के अभियानों को गति देने के लिए पदाधिकारियों के साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जुड़ने के लिए निर्देशित किया।

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्याें पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों में जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ लेने के महज कुछ दिनों के अंदर ही 450 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना शुरू करने के निर्देश दे दिए और 1 जनवरी 2024 से जरूरतमंदों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर मिलना शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार द्वारा लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने पर पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में एसआईटी का गठन कर प्रभावी कार्य करने के निर्देश तक दे दिए। भाजपा की इस सरकार ने राजस्थान के 13 जिलों के लिए जीवन दायनी योजना ईआरसीपी को शुरू करने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला किया है। ये फैसले भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी,सह प्रभारी विजया राहटकर,चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया,प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा,यूवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ रक्षा भंडारी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती,एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चैधरी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर और एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा उपस्थित रहे। वहीं जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा,कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच,जयपुर सभाग सह प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा,अजमेर संभाग सह प्रभारी अतर सिंह भडाणा,विजेंद्र पूनिया,उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल,सह प्रभारी मिथलेश गौतम, बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी,सह प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, जोगेंद्र राजपुरोहित,भरतपुर प्रभारी हेमराज मीणा,सह प्रभारी सोमकांत शर्मा उपस्थित रहे।






