जयपुर(सुनील शर्मा) कल से देशभर में शुरू हो रही भाजपा की ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कल यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल से दोपहर 12.30 बजे किसान मोर्चा ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ का शुभारंभ करेंगे।इसके साथ ही देशभर में 12 फरवरी से 12 मार्च तक एक महिने परिक्रमा यात्रा विभिन्न गांवो में निकाली जाएगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की सरकार किसानों के हित में कल्याणकारी कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है।किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक डाॅ.एस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न देने की घोषणा समूची किसान बिरादरी का सम्मान है।प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं किसान मोर्चा प्रभारी मोतीलाल मीणा,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाल रही है। गांवों में किसान-मजदूर तक केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी गारंटी योजनाओं के बारे में उन्हें लाभांवित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 12 फरवरी से एक माह तक इस अभियान को चलाने जा रही है।इस अभियान का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा गया है।इसी कड़ी में राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ का शुभारंभ करेगा।इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश व जिला स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं। छह सदस्यीय प्रदेश समिति में संयोजक के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चैधरी, सदस्य मोर्चा के महामंत्री ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चैधरी, गणपतसिंह राठौड़,प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है।इसके अलावा जिलों की जिला समिति में कुल आठ सदस्य होंगे,इनमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष संयोजक,पांच कार्यक्रम प्रभारी,जिला मीडिया प्रभारी व जिला सोशल मीडिया प्रभारी सदस्य होंगे।
प्रदेश के हजारों गांवों तक पहुंचेगी यात्रा।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा 12 फरवरी-2024 को दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के शुक्रताल से किसान मोर्चा ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ का शुभारंभ करेंगे। किसानों एवं मजदूरों की आकांक्षाओं को जानने के उदेश्य से एक महीने चलने वाली ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसी के तहत राजस्थान में भी इसी दिन से अभियान का शुभारंभ होगा।इस ‘‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’’ के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण समारोह में हजारों की संख्या में किसानों को आमंत्रित किया गया है।
*गौ-पूजन व कृषि यंत्रों के पूजन से होगा शुभारंभ*
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गाय,हल,ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जाएगा।यात्रा के माध्यम से गांव में किसान मजदूर चैपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटी योजनाओं पर चर्चा होगी।इनमें खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।इसके अलावा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा जाएगा।यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा।वहीं जल संरक्षण,ग्राम स्तर पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान,वोकल फॉर लोकल,घरेलू पर्यटन में वृद्धि,जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढाना, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढावा देना,ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढावा देना व आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना इस अभियान की प्राथमिकता रहेगी।भाजपा के संकल्प पत्र के लिए लेंगे सुझाव किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने बताया कि किसान चैपाल में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए किसानों-मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु सुझाव व उनकी आकांक्षाएं जानी जाएंगी।तत्पश्चात डोर-टू-डोर अभियान चलाकर योजनाओं का पत्रक वितरित किये जाएंगे।यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गांवों में आयोजित की जाएगी।इस पूरे अभियान की प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी जिसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने बताया कि प्रत्येक जिले में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के स्थानीय सांसद,विधायक,निर्वाचित प्रतिनिधि,भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,सेवानिवृत कर्मचारी,वकील,डॉक्टर,भूतपूर्व सैनिक,वरिष्ठ भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता,ग्राम-पंचायत के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली और गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि होंगे।साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी संगठनात्मक 44 जिलों में 12 फरवरी को दोपहर साढे़ 12 बजे उद्घाटन समारोह होंगे,जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री,सांसद,प्रदेश के कैबिनेट, राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे।






