Home » राजस्थान » गैंगरेप के दोषी कोचिंग छात्रों को हुई जेल, चारों दोषियों को पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या 2 में किया पेश

गैंगरेप के दोषी कोचिंग छात्रों को हुई जेल, चारों दोषियों को पोक्सो कोर्ट क्रम संख्या 2 में किया पेश

कोटा: कोटा में कोचिंग छात्रा से गैंगरेप के प्रकरण में गिरफ्तार हुए कोचिंग छात्रों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों आरोपी छात्रों को जेल भेज दिया गया. चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोक्सों कोर्ट क्रम संख्या 2 में पेश किया गया.

कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को नीट परीक्षा की तैयारी करने आई कोचिंग छात्रा से गैंग रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी छात्र यूपी, बिहार, बंगाल के रहने वाले हैं. चारों आरोपी छात्रों में से एक छात्र ने पहले कोचिंग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां आरोपी छात्र के तीन दोस्त भी पहुंच गए और चारों ने फ्लैट पर कोचिंग छात्रा से गैंग रेप किया.

गैंगरेप पीड़िता छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश भी की, लेकिन जैसे ही मामला परिजनों को पता चला तो चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल कोर्ट ने सभी आरोपियों को 1 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक