जयपुर: स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों के 24,797 पदों के लिए की विज्ञप्ति जारी कर दी है. जिसके लिए 4 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च होगी.
इस बार सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को बदला गया है. अब पहले आवेदनों में से लॉटरी निकाली जाएगी. उपलब्ध पदों की तीन गुना लॉटरी निकाली जाएगी. इसके बाद लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों का प्रेक्टिकल होगा.
प्रेक्टिकल में सफल रहने वाले अभ्यर्थी सफाई कर्मी के लिए चयनित होंगे. बता दें कि पिछली सरकार में शुरू कि गई भर्ती प्रक्रिया में लॉटरी का प्रावधान नहीं था. पहले प्रेक्टिकल और साक्षात्कार ही लिया जाना था. लेकिन इस नई भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार को हटा दिया गया है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 185






