Poola Jada
Home » राजस्थान » पुलिस ने अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर स्थित दौलतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा है. चिप्स के कार्टनों के नीचे शराब की पेटियां रखी गई थी. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. जिनसे फिलहल पुलिस की पूछताछ जारी है.

बता दें कि पंजाब से गुजरात अवैध शराब जानी थी. लेकिन इसी बीच पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. और बीच रास्ते में पकड़ लिया. चिप्स के कार्टनों के नीचे शराब की पेटियां रखी गई थी. करीब 70 लाख रुपए अवैध शराब की कीमत बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS