कल की प्रदेश भर की 15 बड़ी खबरें पढ़िए सिर्फ दैनिक भास्कर ऐप पर.. कल दिनभर होली और राजनीति से जुड़ी हैपनिंग और बड़ी घटनाओं में क्या-क्या हुआ?
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांचवीं लिस्ट जारी की। नागौर सीट पर कांग्रेस से गठबंधन में आरएलपी से हनुमान बेनीवाल चुनाव लड़ेंगे।
होली पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम हुए, वहीं सीएम ने भी होली के गीतों पर डांस किया।
नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
h
1. होली पर राजस्थान में होली के रंग; सवाई माधोपुर में निकली मूर्ख की बारात; टोंक में ऊंट पर सम्राट की सवारी
प्रदेश में होली और धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग जिलों, कस्बों और गांवों में होली की परंपराएं भी निभाई गईं। डूंगरपुर में लोग होली के धधकते अंगारों पर चले। वहीं, बांसवाड़ा में जलती लकड़ियों से राड खेली गई। सवाई माधोपुर में मूर्ख की बारात निकाली गई तो टोंक में ऊंट पर सम्राट की सवारी निकाली गई।

2. 450 साल पुरानी कोड़ा मार होली:5 फीट के रस्से से एक दूसरे को पीटते हैं; दो भागों में बंट जाता है राजस्थान
यह दो गुटों की जंग नहीं बल्कि कोड़ा मार होली है। 450 साल पुरानी यह परंपरा अजमेर के भिनाय में हर धुलंडी पर आयोजित की जाती है। कोड़ा मार होली खेलने राजस्थान के बाहर से भी खिलाड़ी शामिल होते हैं। इस परंपरा में पूरा राजस्थान 2 हिस्सों में बंट जाता है। यही नहीं, इस खेल के कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिनके सामने अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।

3. नागौर से हनुमान बेनीवाल ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार:27 मार्च को करेंगे नामांकन, गठबंधन और पार्टियां बदलकर ज्योति मिर्धा-बेनीवाल फिर आमने-सामने
नागौर सीट पर आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए हैं। हनुमान बेनीवाल 27 मार्च को नागौर में सभा करके नामांकन दाखिल करेंगे। इस नामांकन सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यहां पहले चरण में मतदान होना है, कांग्रेस ने आरएलपी के लिए यह सीट खाली छोड़ी है।

4. मासूम की करंट लगने से मौत:अर्थिंग तार से बच्चे को लगा करंट; डिस्कॉम फिटर इंचार्ज निलंबित, 5 लाख के मुआवजे का भरोसा
बिजली विभाग की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। 5 वर्षीय बालक बिजली पोल पर अर्थिंग लाइन की चपेट मे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बालक को सीएचसी रामगंजमंडी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने बच्चे की जांच कर मृत घोषित कर दिया। मामला कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र के खैराबाद कस्बे की बैरवा बस्ती का है

5.सगे भाई- बहन समेत 3 बच्चे नदी में डूबे, मौत:होली खेलने के बाद गए थे नहाने, घर पर नहीं थे माता-पिता
होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। नदी किनारे चप्पल और कपड़े मिलने पर गांव वालों को घटना के बारे में पता लगा। ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

6. होली के धधकते अंगारों पर नंगे पैर गुजरे बच्चे-बुजुर्ग:100 साल पुरानी अनूठी परंपरा, मान्यता- परिवार सालभर निरोगी और खुशहाल रहता है
रंगों का त्योहार होली वागड़ में अनूठी परंपराओं और मान्यताओं के साथ मनाया जाता है। यहां लोग रंग गुलाल और ढोल कुंडी के साथ ही होली के धधकते अंगारों पर चलते हैं। मान्यता है की ऐसा करने से परिवार सालभर निरोगी और खुशहाली रहता है। डूंगरपुर के कोकापुर गांव में 100 साल से यह परपंरा उसी अंदाज में पूरी होती है।

7. राजस्थान की 6 सीटें, जहां नेताओं को भितरघात का खतरा:बदले समीकरण बने कस्वां-सुमेधानंद की हैट्रिक में चुनौती, एक केंद्रीय मंत्री को चुनावी ‘रंजिश’ से डर
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से अब तक भाजपा ने 22 और कांग्रेस ने 22 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने दो सीटें सीकर और नागौर गठबंधन के लिए छोड़ी हैं। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस के गठबंधन की बातचीत अंतिम चरण में है।

8. जयपुर फैक्ट्री हादसे के पीड़ित परिवारों की दर्दनाक कहानी:3 बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत, होली के लिए पैसे लेने अंदर गया पति जिंदा नहीं लौटा
जयपुर के बैनाड़ा गांव (बस्सी) में आज होली नहीं शोक और मातम का सन्नाटा है। 23 मार्च को केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मरने वालों में 4 एक ही गांव बैनाड़ा के रहने वाले थे। चारों की कमाई से ही उनका परिवार चल रहा था।

9. राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी: कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से रामचंद्र चौधरी, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को टिकट
कांग्रेस ने राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट सोमवार (25 मार्च) दोपहर जारी कर दी है। कोटा से प्रहलाद गुंजल, अजमेर से डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को टिकट दिया है। कांग्रेस अब तक पांच बार में 24 सीटों पर उम्मीदवारों पर फैसला कर चुकी है।

10. ‘मैंने वैभव को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनाव लड़ने से रोका’:गहलोत बोले- मैं नहीं मेरा पीए भी फोन कर देता तो वैभव को वोट पड़ जाते
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है- मेरे मुख्यमंत्री रहते वैभव गहलोत यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ना चाहते थे। मैंने मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि लोग कहेंगे मुख्यमंत्री ने अपने बेटे को अध्यक्ष बनवा दिया। अब मुख्यमंत्री तो मुख्यमंत्री होता है। हर जिले में मैं ही नहीं, मेरा पीए भी फोन कर दे तो वोट पड़ जाएं।

11. दिव्या बोलीं- मैं अपना घर क्यों छोडूंगी, पुरुष प्रधान राजनीति में दिव्या लाचार नहीं है
RLP से गठबंधन पर नाराजगी की चर्चाओं के बीच दिव्या मदेरणा ने कहा- कोई हमारी पार्टी से जुड़ रहा है, इसमें मुझे क्या दिक्कत होगी। विधानसभा चुनावों के वक्त बेनीवाल की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर दिव्या ने कहा कि यह आप उनसे ही पूछिए, कोई अगर किसी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है। खुद के व्यवहार को ही सवालों में लाता है।

12. अमराराम ने विधानसभा में फाड़ दिया था राज्यपाल का अभिभाषण:गिरफ्तार करने लगाए थे 400 पुलिसकर्मी और रेसर; किसानों के लिए 4 दिन जेल में रहे
सीकर लोकसभा सीट CPI(M) के अमराराम को ‘I.N.D.I.’ गठबंधन से उम्मीदवार बनाए जाने से चर्चा में है। उनका मुकाबला भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती से है। अमराराम इससे पहले भी कई बार राजस्थान की राजनीति में चर्चा में रहे हैं। उन्होंने 1993 में किसानों की बिजली को लेकर राज्यपाल का अभिभाषण फाड़ दिया था।

13. कार में जिंदा जला सेना का जवान:अंडरपास की दीवार पर गाड़ी टकराने के निशान, बेटा होने पर गांव आया था
एक महीने पहले बेटा होने की खुशी में गांव आया सेना का जवान ड्यूटी पर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अंडरपास की दीवार से टकराने के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार समेत सेना का जवान जिंदा जल गया। घटना झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई।

14.नेक्सन-पिकअप की टक्कर में एमआर समेत दो की मौत:दूसरी तरफ से उछल कर आई कार बोनट पर गिरी; गाड़ी में ही फंसा शव
तेज रफ्तार कार का टायर फटने पर वह बेकाबू हो गई और डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर से आ रही पिकअप में घुस गई। हादसे में दोनाें गाड़ियों के ड्राइवरों की मौत हो गई। हादसा जयपुर-सीकर हाईवे पर रींगस के बावड़ी स्टैंड के पास सोमवार शाम 5 बजे हुआ।

15. जयपुर में खड़ी कार के टायर चोरी:7 मिनट में 2 टायर खोलकर ले गए गाड़ी में आए बदमाश, पत्थर पर खड़ी कर छोड़ गए
जयपुर में सड़क पर खड़ी कार के टायर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात को कार में सवार होकर आए बदमाशों ने 7 मिनट में चोरी को अंजाम दिया। जो जैक लगाकर पीछे के दोनों टायर निकालकर ले गए। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में टायर चोरों की करतूत कैद हो गई।






