Home » राजस्थान » गोविन्द देव जी मंदिर में जल यात्रा आज से शुरू जलयात्रा में पानी बचाने का सन्देश

गोविन्द देव जी मंदिर में जल यात्रा आज से शुरू जलयात्रा में पानी बचाने का सन्देश

जयपुर, 23 मई | जयपुर के मंदिर श्री गोविन्ददेवजी में आज से जल यात्रा शुरू हो गयी है जो 22 जून तक चलेगी | जिसमे नियत तिथियों में 12 जलयात्रा की झांकी के दर्शन होंगे | इस उत्सव में ठाकुर श्री जी को रियासत कालीन चांदी की कमलनुमा होदी में विराजमान किया गया इसमें 8 – 10 फव्वारे लगे है साथ ही इसके आलावा नीचे भी तांबे पीतल के 10 – 12 फव्वारे लगाए गए है | इस दौरान ठाकुर श्री जी को सफ़ेद धोती दुपटे की पोशाक धारण करवायी गयी | जल यात्रा उत्सव में ठाकुर श्रीजी को फूलों का मुकुट एवं अन्य अलंकार फूलों से बनाए जाते हैं । जल में केवड़ा और गुलाब जल मिलाया जाता है । ठाकुर श्रीजी एवं राधा रानी जी के हाथ में सोने की पिचकारी होती है एवं दोनों का परस्पर में जल क्रीड़ा करते हुए अद्भुत दर्शन होते हैं । जल यात्रा उत्सव में ठाकुर श्रीजी को पांच तरीके ऋतू फलों का भोग लगाया जाता है और पूडी और सिकरन का भोग लगाया जाता है ।

मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि 10 – 12 वर्ष पूर्व से ही जल यात्रा की झांकी के समय में परिवर्तन कर उसको थोड़ा कम कर दिया गया है ताकि जल का संरक्षण हो सके । जल यात्रा उत्सव के आखिरी दिन 22 जून को ज्येष्ठाभिषेक होगा जिसमें ठाकुर श्रीजी एवं राधा रानी जी का जुगल में पंचामृत अभिषेक होगा । जल यात्रा उत्सव मंदिर श्री गोविंद देव जी के मातहत अन्य मंदिर – मंदिर श्री राधा माधव जी कनक घाटी, मंदिर श्री कुंज बिहारी जी कनक घाटी मंदिर श्री नटवर जी , कनक घाटी एवं मंदिर श्री काला महादेव जी कनक घाटी में भी नियत तिथि में मनाया जाएगा |

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी