Home » राजस्थान » अजमेर » Ajmer Crime: ट्रक की केबिन में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख रुपये की शराब ट्रक सहित जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Ajmer Crime: ट्रक की केबिन में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख रुपये की शराब ट्रक सहित जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Ajmer Crime: अजमेर जिले के मांगलियावास थाना अंतर्गत सराधना में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक की केबिन में छुपाकर ले जाई जा रही 5 लाख रुपये की शराब के 76 कार्टन जब्त किए है व ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। टीम को ट्रक में अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी।

इस पर मांगलियावास थानाधिकारी सुनील ताडा ने टीम का गठन कर सरधना नेशनल हाईवे 8 पर नाकाबंदी की। ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की गई, जिसमें अंग्रेजी शराब के 76 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के बाद चित्तौड़गढ़ निवासी ट्रक ड्राइवर धनराज खारोल (50) पुत्र रूपलाल को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। ड्राइवर शराब कहां लेकर जा रहा था, इस बारे में पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर