Home » राजस्थान » जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तालाब में डूबे बालकों के परिजनों को ढांढस बंधाया

जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तालाब में डूबे बालकों के परिजनों को ढांढस बंधाया

 जयपुर जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी गुरुवार को टोंक जिले के उनियारा उपखंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ़ के ग्राम रघुनाथपुरा खुर्द पहुंचे।यहां गत दिनों तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार बालकों की मृत्यु हो गई थी।मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने उन बालकों घर पहुंचकर इस घटना पर दुःख व्यक्त किया एवं परिवाजनों को ढांढस बंधाया।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। जलदाय मंत्री ने जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को निर्देश दिए कि मृतक आश्रितों को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवायें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करें।इस दौरान निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता,राजेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर