Home » जयपुर » हवामहल-आमेर जोन की सख्त कार्रवाई

हवामहल-आमेर जोन की सख्त कार्रवाई

हवामहल-आमेर जोन में अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर 2 भवनों को किया सीज

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा                          जयपुर। नगर निगम जयपुर ने सोमवार को हवामहल-आमेर जोन में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।जोन टीम ने निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देश पर अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज कर दिया।इस संबंध में जोन उपायुक्त सीमा चैधरी ने बताया कि हैरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर अनाधिकृत भवन को बिना स्वीकृति के निर्माण करने पर सीज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में भवन स्वरूप के विपरीत एवं अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार आ रही षिकायत एवं निर्माण कार्य बन्द नहीं करने पर दो अनाधिकृत भवन/मकान को सीज किया गया। 1. चन्द्रषेखर आजाद काॅलोनी,स्किम नंबर 03,मीणा काॅलोनी नाले के पास,चोकड़ी हवाली शहर शर्की शुमाली,जयपुर में प्रथम व द्वितीय फ्लोर का अनाधिकृत निर्माण करने, 2. चन्द्रषेखर आजाद काॅलोनी, मीणा काॅलोनी नाले के पास जयपुर में प्रथम फ्लोर का अनाधिकृत निर्माण करने पर स्थित दोनों भवनों के विरूद्ध सीजर की कार्रवाही की गई।उन्होंने बताया कि निर्माणकर्ता को पहले नोटिस जारी किया गया लेकिन निर्माणकर्ता के द्वारा लगातार निर्माण कार्य जारी रहने पर सीजर की कार्रवाही की गई।
जोन निरीक्षण के दौरान कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना सक्षम स्वीकृति और बिना इजाजत निर्माण करते पाए गए थे। मामले की गंभीरता देखते हुए निगम की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर ही चार दुकानों को सीज कर दिया गया।यह कार्रवाई हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी,सतर्कता शाखा, भवन शाखा एवं जोन टीम द्वारा की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।