Home » राजस्थान » राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सीएम भजनलाल बोले- विपक्ष की बातों का जवाब कार्यकर्ताओं ने दिया

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सीएम भजनलाल बोले- विपक्ष की बातों का जवाब कार्यकर्ताओं ने दिया

जयपुरः राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई. ऐसे में जीत पर मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आभार जताया. सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने दिन रात मेहनत की है, इसे मैं जानता हूं. मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी जी को देता हूं. हमारा नेतृत्व दुनिया का सबसे मजबूत नेतृत्व है. 

देश का कोई भला कर सकता है तो सिर्फ पीएम मोदी है. विपक्ष की बातों का जवाब कार्यकर्ताओं ने दिया है. कार्यकर्ताओं की भावना को टूटने नहीं देंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल ने महाराष्ट्र की जनता को भी धन्यवाद दिया. कहा कि 8 सीटों में हम गए थे 8 की 8 सीट जीते हैं. भजनलाल ने अपने महाराष्ट्र दौरे का ज़िक्र किया.

राजस्थान की जानता ने 15 % ज़्यादा वोट दिएः

भजनलाल ने आगे कहा कि राजस्थान की जानता ने 15 % ज़्यादा वोट दिया. विपक्ष की बातों का जवाब कार्यकर्ताओं ने दिया. कार्यकर्ताओं ने 7 में से 5 सीट जीताकर दी. दौसा को महज 2200 वोट से नहीं हारे बल्कि जीते हैं.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS