कई महत्वपूर्ण स्थलों का आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने किया निरीक्षण
दिल्ली रोड स्थित लाल डूंगरी कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर निर्माण कार्य की व्यवस्थाएं परखी
पुरोहित जी का कटला में फायर फाइटिंग सिस्टम का आयुक्त ने किया निरीक्षण
किशनपोल बाजार स्थित आर्ट ऑफ स्कूल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा,सुधार के दिए निर्देश
जग
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने बुधवार को शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था,कचरा प्रबंधन,सुरक्षा और फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित लाल डूंगरी में निर्माणाधीन कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण,ट्रांसफर प्रक्रिया और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रखा जाए तथा परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए,ताकि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके बाद आयुक्त ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र पुरोहित जी का कटला में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम का निरीक्षण किया।उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों और व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी सुधार करने और सिस्टम को पूरी तरह क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं मजबूत होना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने किशनपोल बाजार स्थित आर्ट ऑफ स्कूल का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं को नियमित रूप से मॉनिटर किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार,नगर निगम के संबंधित इंजीनियर तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।





