Poola Jada
Home » राजस्थान » बीजेपी संगठन चुनाव कार्यशाला, राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास बोले- संगठन में कुछ पदाधिकारी करते हैं मीडिया की दलाली

बीजेपी संगठन चुनाव कार्यशाला, राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास बोले- संगठन में कुछ पदाधिकारी करते हैं मीडिया की दलाली

जयपुरः बीजेपी संगठन चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई है. जहां प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि संगठन चुनाव पूरी निष्पक्षता,पारदर्शिता से होना चाहिए. सभी चुनाव प्रभारियों से मेरा यही कहना है. किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रभाव में नहीं आकर अपना कर्तव्य निभाएं.

भले ही मुख्यमंत्री भी कहें तब भी नहीं मानें. संगठन चुनाव की प्रक्रिया के अनुसार ही निर्णय लें. संगठन में कुछ पदाधिकारी मीडिया की दलाली करते हैं. मुझे पता है कौन ये कर रहा है ? पहले भी मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर मीडिया तक पहुंचाया गया, मैं सब जानता हूं. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भी पता है. पार्टी के पदाधिकारी को संगठन की रीति-नीति पर चलना चाहिए.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS