Poola Jada
Home » राजस्थान » संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल, 4 की मौत, 1 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल, 4 की मौत, 1 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

संभलः यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल हो गया. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में आज संभल तहसील क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. संभल में 1 दिसंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. वहीं हालात का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. 

जामा मस्जिद के सर्व के लिए रविवार को जब टीम पहुंची तो वहां पर उपद्रव जैसी घटना हुई. पथराव और आगजनी हो गई. इसके बाद संभल में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई. कोर्ट के आदेश पर कोर्ट कमिश्नर की टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची थी.

बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोकः

जामा मस्जिद में दूसरी बार सर्वे को लेकर टीम के पहुंचने पर बवाल हुआ. जिसपर लोग उग्र हो गए. मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई. और जमकर पथराव किया वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव में कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए. ऐसे में मामले पर एक्शन लेते हुए जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. जिले की सीमा पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS