Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में छत से गिरने से मजदूर की मौत:काम करते समय गिरा नीचे, इलाज के दौरान हुई मौत

जयपुर में छत से गिरने से मजदूर की मौत:काम करते समय गिरा नीचे, इलाज के दौरान हुई मौत

जयपुर में छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। काम करने समय अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गया था। घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया- मेजर शैतान सिंह कॉलोनी भट्टाबस्ती में एक मकान का काम चल रहा है। 20 नवम्बर को छत पर काम करते समय एक मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गंभीर घायल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है। रंग-सांवला, कद-152 सेमी और उसने गहरे लाल रंग की बनियान और पेंट पहन रखी है। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक चौखटी पर बेलदारी का काम करता है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ वारिसान की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS