महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए भारत के कोने-कोने से ही नहीं, विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। आज पौष पूर्णिमा पर भोर में 12 डिग्री टेम्परेचर के बीच पहला स्नान शुरू हुआ। संगम नोज पर गंगा मइया की जय-जय करते हुए हर घंटे करीब 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। स्नान के बाद ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- पानी ठंडा है, लेकिन दिल गर्मजोशी से भरा है।
बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं 10-10 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रही हैं। संगम समेत करीब 12 किमी एरिया में स्नान घाट बनाए गए हैं। महाकुंभ में 144 साल बाद समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है।
देखिए महाकुंभ से जुड़ी तस्वीरें-

सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी भी लगातार गश्त कर रहे हैं।

संगम पर श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि पैर तक रखने की जगह नहीं बची।

हर घंटे संगम पर 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहें। गहराई में जाने से बचने के लिए बैरिकेड्स लगाए हैं।

गंगा मइया का जयकारा लगाते हुए युवतियों ने डुबकी लगाई और फोटो क्लिक कराई।

खुले बाल में गंगा में डुबकी लगाकर उठे साधु तो पानी की ऐसी बौछार हो गई।

गंगा मइया की जय-जय करते हुए संतों ने डुबकी लगाई। महादेव के जयकारे लगाए।

साधु ने स्नान के बाद अपनी जटा खोलकर दिखाई। करीब 10 फीट लंबी जटा है।

मेला क्षेत्र में इस तरह की दुकानें लगी है, जिस पर श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं।

जल योग के दौरान साधना में लीन युवक।

महाकुंभ मेले की ओर आने वाले रास्ते इसी तरह भरे हैं। पांटून पुलिस पर श्रद्धालुओं की लाइन है।

घुड़सवार पुलिसवाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात हैं। हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हैं।

संगम किनारे सुरक्षा में महिला जवान भी तैनात हैं। ये लगातार गश्त कर रही हैं।

भीड़ में बच्चा परेशान न हो, इसलिए उसे कंधे पर बैठा लिया। बच्चा डमरू बजाते हुए बहुत खुश था।

विदेश से आई श्रद्धालु ने संतों का आशीर्वाद लिया।

संगम तट पर साधु जप-तप की भक्ति में लीन दिखे।

स्नान करते हुए श्रद्धालु गहरे पानी में न जा पाएं, इसलिए फ्लोटिंग बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

गंगा स्नान के बाद बटुकों ने सूर्य नमस्कार किया।

महाकुंभ में विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। कहा- मैंने पवित्र स्नान किया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

स्नान के बाद साधु ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। विश्व के कल्याण की कामना की।

स्नान के बाद छात्रा ने सूर्य का ध्यान किया और जल चढ़ाया।

प्रयागराज में रहने वाले छात्र भी ग्रुप में गंगा स्नान के लिए आए।

संगम किनारे भोर में स्नान के बाद एक साधु डमरू बजाते हुए भक्ति में लीन दिखा।

स्नान के बाद साधु ने शंखनाद किया और मां गंगा के जयकारे लगाए।

गंगा स्नान के समय साधु इस तरह काफी देर तक साधना में लीन दिखे।

महिला श्रद्धालु ने स्नान के बाद गंगा मइया को पुष्प और आरती अर्पित की।

जल पुलिस और NDRF के जवान फ्लोटिंग बैरिकेड्स के बाहर तैनात हैं। ये डूबने से बचा लेंगे।

संगम तट भारत मां के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने तिरंगा और भगवा झंडा लहराया।

घाट का किनारा जयकारों से गूंज रहा है। ग्रुप में पहुंचे लोग फोटो क्लिक करा रहे हैं।

ये भीड़ सुबह 4 बजे की है। बोरी में रेत भरकर घाट किनारे बिछाई गई हैं, जिससे फिसलन न हो।

गंगा स्नान के लिए बुजुर्ग दिव्यांग ट्राई साइकिल लेकर पहुंचे।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

पति-पत्नी संगम स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद गंगा आरती की।

घाट की ओर जाने वाले रास्ते भरे हैं। 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब 1 घंटे लग जा रहे।

गंगा स्नान कर श्रद्धालु अर्घ्य दे रहें। फूल और आरती भी गंगा मइया को अर्पित कर रहें।

संगम पर भीड़ बढ़ती जा रही है। भक्ति गाने गुनगुनाते और जयकारा लगाते श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं।

महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु घर लौट रहें तो यहां से प्रसाद खरीद कर ले जा रहे हैं।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आए एक संत घूम-घूमकर शंखनाद करते हुए दिखे।

पुलिस अफसर मेला क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर जायजा ले रहे हैं।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 221






