Home » राजस्थान » पुलिस थाना शास्त्रीनगर नगर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना शास्त्रीनगर नगर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा दिनांक 15.01.2025 को परिवादिया श्रीमती सुलभा चारण पत्नी मानसिंह चारण जाती चारण उम्र-40 साल निवासी ए- 56 रावल जी का बंधा खालीपुरा पुलिस थाना सदर जयपुर हाल प्रधानाचार्य भगवान देवी बाजोरिया राजकीय उच्च माध्यमिक वि‌द्यालय शास्त्रीनगर पुलिस थाना शास्त्रीनगर जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि आज प्रातः10 बजे हमने स्कुल का मैन चैनल गेट का ताला खोलकर अन्दर स्कुल में देखा तो स्कुल की समस्त बिजली वाइरिंग बिजली पाइप,छत का दरवाजा, चौक में रखी गई चार टेबल,चार स्टूल, स्कुल की घण्टी नही मिली जो चोरी हो गई।आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 24/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

*गठित पुलिस टीम का विवरणः*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डुडी के आदेशानुसार माल की बरामदगी एव मुल्जिमान की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत बजरंग सिंह अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ‌द्वितिय के निर्देशन एव शिवरतन गोदारा सहायक पुलिस उपायुक्त शास्त्रीनगर के सुपरविजन में थानाधिकारी शास्त्रीनगर दिलीप खदाव के नेतृत्व में थाने से टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले व आरोपी के बारे में मुखबीर खास मामुर किया जाकर घटित टीम ने मुल्जिमान मो. एजाज उर्फ बिच्छु एव फरदीन खान को गिरफ्तार कर चोरी का माल मशरुका बिजली की वाईरिंग,टेबल,स्टुल व अन्य लोहे एव तांबे के सामान को प्रकरण हाजा मे जरिये फर्द जब्त किया गया एव मुल्जिमान के पास शहर के विभिन्न स्थानो से चोरी की गई पानी की मोटरे एव लाखो रुपये के सामान को पृथक से धारा 106 बीएनएसएस मे जब्त किया गया। गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से पुछताछ कर अनुसंधान किया जावेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर के फतेहपुर में बदली चुनाव की तारीख:अब 9 सितंबर को होगा मतदान; भाद्रपद अमावस्या के चलते बदली तारीख

सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद