Home » राजस्थान » जयपुर में नामी स्कूल की टीचर दूसरी-मंजिल से कूदी थी:सीढ़ियों से नहीं फिसली थी; सुसाइड से पहले 4 वीडियो बनाए थे

जयपुर में नामी स्कूल की टीचर दूसरी-मंजिल से कूदी थी:सीढ़ियों से नहीं फिसली थी; सुसाइड से पहले 4 वीडियो बनाए थे

जयपुर के नामी स्कूल की टीचर के ससुराल में सीढ़ियों से पैर फिसलकर गिरने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मौत के 4 दिन बाद (16 जनवरी को) साइबर एक्सपर्ट से मोबाइल लॉक खुलवाने पर टीचर के सुसाइड और ससुरालवालों की ओर से की गई प्रताड़ना का पता चला।

सुसाइड से 14 घंटे पहले टीचर ने रोते हुए 4 वीडियो बनाए थे। श्याम नगर थाने में मृतका के पिता ने बुधवार को दामाद और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- रानी सती नगर निर्माण नगर निवासी सुरेंद्र कुमार जैन ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी बेटी मुस्कान जैन (26) की दहेज के लिए हत्या की गई।

मुस्कान की मौत के लिए निर्माण नगर, श्याम नगर निवासी पति प्रियांश शर्मा, ससुर निर्मल शर्मा और सास मितु शर्मा जिम्मेदार है।

मुस्कान जैन ने सुसाइड से 14 घंटे पहले (4 जनवरी को) 4 वीडियो अपने मोबाइल में बनाए थे।
मुस्कान जैन ने सुसाइड से 14 घंटे पहले (4 जनवरी को) 4 वीडियो अपने मोबाइल में बनाए थे।

ट्यूशन पढ़ने के दौरान हुआ था प्यार सुरेंद्र कुमार जैन का आरोप है कि उनकी बेटी मुस्कान जब 11वीं क्लास में पढ़ती थी, तब प्रियांश शर्मा भी बेटी के साथ ट्यूशन पढ़ने आता था। साथ पढ़ने के दौरान प्रियांश ने मुस्कान को प्यार के जाल में फांस लिया।

जबरन उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। प्रियांश के परिजनों ने कहा- आप तो हमारे बेटे की मन की बात रख ले, हमे कोई दहेज नहीं चाहिए। सहमत होने पर 19 नवंबर 2022 को जयपुर में दोनों की शादी कर दी।

एक्सपर्ट से खुलवाया मोबाइल लॉक, सुसाइड का चला पता सुरेंद्र कुमार जैन ने बेटी की मौत के बाद उसके मोबाइल का लॉक एक्सपर्ट को खुलवाने को दिया। मौत के 4 दिन बाद (16 जनवरी को) एक्सपर्ट ने मोबाइल लॉक खोलकर उन्हें दिया। मोबाइल चेक करने पर मुस्कान की मौत से जुड़ा खुलासा हुआ और उस पर ससुरालवालों की ओर से की गई प्रताड़ना की जानकारी मिली।

मुस्कान ने घर में ही दूसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया था। मौत से करीब 14 घंटे पहले उसने अपने मोबाइल में 4 वीडियो बनाए थे।

वीडियो में बताई प्रताड़ना 4 जनवरी को शाम 6:30 बजे मुस्कान ने पहला वीडियो बनाया था। मोबाइल में मिले 4 वीडियो 23:14 मिनट, 1:23 मिनट, 45 सेकेंड और 2 सेकेंड के है। उसमें मुस्कान रोते हुए पति प्रियांश शर्मा, सास मितु शर्मा और ससुर निर्मल शर्मा की ओर से की गई प्रताड़ना को बता रही है।

उसने अपनी मौत के लिए भी इन तीनों को ही जिम्मेदार बताया है। मृतका के पिता ने श्याम नगर थाने में पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। एसीपी सोडाला योगेश चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की