प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात बाद भगदड़ मच गई। 14 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में लाए गए। करीब 50 लोग घायल हैं।
प्रशासन ने अभी नहीं बताया कि भगदड़ में कितने श्रद्धालुओं की मौत हुई और कितने घायल हैं।
भगदड़ के बाद वहां मौजूद भास्कर रिपोर्टर ने जो मंजर देखा वो भयावह था। हर ओर लोगों का सामान, कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे हुए थे। जमीन पर घायल लेटे थे और लाशों के पास बिलखते परिजन थे। कुछ अपनों को ढूंढ रहे थे, उनकी भी आंखों में आंसू थे।
कुछ लोग अपनों के शव का हाथ नहीं छोड़ रहे थे, उन्हें डर था कि कहीं बॉडी खो न जाए। रेस्क्यू टीम एक शव को ले जाने लगी तो उसके परिजन ने दौड़ कर हाथ पकड़ लिया। हादसे के बाद का मंजर, परिजन का हाल, रेसक्यू ऑपरेशन और अखाड़ों की वापसी 30 तस्वीरों में देखिए।
सुबह की पहली तस्वीर
भगदड़ के बाद बुधवार सुबह जवानों ने एक महिला को रेस्क्यू किया। उसे अस्पताल ले जाया गया।
भगदड़ के बाद का मंजर
एक शव को रेस्क्यू टीम ले जाने लगी तो परिजन हाथ पकड़कर साथ-साथ दौड़ने लगे।
स्ट्रेचर पर भी परिजन ने लाश का हाथ नहीं छोड़ा। उन्हें डर था कि शव कहीं खो न जाए।
भगदड़ के बाद परिजन लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे।
स्ट्रेचर पर एक लड़की की बॉडी ले जाते यूपी पुलिस के जवान।
भगदड़ में मारी गई महिला के शव के पास बिलखता परिजन।
हादसे के बाद मेला क्षेत्र में एक शव इस हालत में मिला।
भगदड़ के बाद मेला क्षेत्र में महिला के शव के पास खड़े उसके परिजन।
थोड़ी देर बाद रेस्क्यू वर्कर्स महिला की बॉडी को स्ट्रेचर पर लेकर गए।
स्ट्रेचर पर एक और महिला का शव। अभी प्रशासन ने मौतों का आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया है।
एक बॉडी को स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक ले जाते यूपी पुलिस के जवान।
घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने में दिक्कत हुई। स्ट्रेचर पर शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
परिजन का हाल
हादसे के बाद बदहवास हालत में बैठा एक पीड़ित।
हादसे में चोटिल इस महिला को दिलासा देता परिजन।
भगदड़ के बाद का मंजर देखने के बाद महिला हाथ जोड़कर बैठ गई।
करीबी की मौत के बाद शोक में डूबा उसके परिवार का सदस्य।
अपने रिश्तेदार को ढूंढ रही महिला को दिलासा देता पुलिस जवान।
ये परिवार हादसे के बाद के हालात देखकर परेशान हो गया।
हादसे के बाद अफरा-तफरी
पांटून पुल पर हादसे के बाद भीड़ बढ़ गई। कुछ लोग पुल से कूद गए।
भगदड़ मची तो लोग जालियां तोड़कर भागते दिखे। कई लोग चोटिल हो गए।
भगदड़ मचने के बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मेला क्षेत्र से बाहर जाता परिवार।
भीड़ देखने के बाद इस व्यक्ति ने बच्चे को पीठ पर बैठा लिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन
वृद्ध महिला का हाथ पकड़कर उसे ठिकाने तक पहुंचाने जा रहा पुलिस जवान।
घायल व्यक्ति को एंबुलेस ले जाने के लिए पुलिस कर्मी पहुंचे।
एंबुलेंस घटनास्थल से बाहर रास्ते पर खड़ी रहीं। शव और घायलों स्ट्रेचर से यहां तक लाया गया।
भगदड़ के बाद एक पुलिस वैन भीड़ में फंस गई।
हादसे के बाद अखाड़े लौटे
मौनी अमावस्या पर इन साधुओं को संगम पर स्नान करना था। हादसे के बाद ये लौट आए।
पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साधुओं ने भगदड़ के बाद संगम स्नान नहीं किया।
Post Views: 88