Home » धर्म/संस्कृति » महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान 35 तस्वीरों में:नागाओं ने लहराए त्रिशूल-तलवारें, किन्नर अखाड़े ने किया शंखनाद; संगम तट पर जनसैलाब

महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान 35 तस्वीरों में:नागाओं ने लहराए त्रिशूल-तलवारें, किन्नर अखाड़े ने किया शंखनाद; संगम तट पर जनसैलाब

प्रयागराज में महाकुंभ में तीसरा और अंतिम शाही स्नान जारी है। शुरुआत अखाड़ों ने की। नागा संन्यासी त्रिशूल और तलवारें लहराते संगम पहुंचे। किन्नर अखाड़े ने स्नान के वक्त शंखनाद किया। अब तक 81 लाख भक्त डुबकी लगा चुके हैं। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। संगम पर जुटी भीड़ पर ड्रोन और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। संगम तट पर पेट्रोलिंग नावें, गोताखोर तैनात हैं। घुड़सवार पुलिस भी तट पर गश्त कर रही है।

सबसे पहले जनसैलाब

साधु-संतों के स्नान के लिए जगह रिजर्व है। अखाड़े स्नान कर रहे हैं।

संगम पर एक हिस्से में आम श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रात 12 बजे के बाद स्नान शुरू हो गया था।

महाकुंभ में आखिरी अमृत स्नान पर सुबह से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

मार्ग पर 500 मीटर तक नागा संन्यासी दिखे। सबसे ज्यादा जूना अखाड़े में नागा संन्यासी हैं।

संगम नोज पर अमृत स्नान का इंतजार करते साधु-संत। देखने के लिए श्रद्धालु काफी करीब पहुंच गए।

सुबह पांटून पुल से संगम जाते संन्यासी। पांटून पुल आने-जाने के लिए रिजर्व रखा गया था।

अखाड़ों का अमृत स्नान

सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने स्नान किया।

नागा संन्यासी त्रिशूल, तलवारें, गदा और बरछे लेकर संगम तट पर पहुंचे।

गदा लहराते नागा संन्यासी। 13 अखाड़ों में 7 संन्यासी, बैरागी और उदासीन के 3-3 अखाड़े हैं।

पंचायती, अटल, निरंजनी और आनंद अखाड़े के नागा संन्यासी और संतों ने एकसाथ स्नान किया।

छोटा नागा संन्यासी भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंधे पर बैठाकर संन्यासी उसे संगम ले गए।

विभिन्न अखाड़ों के संत और सवारियों पर सवार होकर जाते महामंडेश्वर।

किन्नर अखाड़े का अमृत स्नान

नागा अखाड़े के बाद किन्नर अखाड़े के संन्यासी संगम पर डुबकी लगाने पहुंचे।

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम एक थे, एक रहेंगे।

अखाड़े की संत गहनों से लदी दिखीं। किन्नर अखाड़े ने जूना अखाड़े के साथ अमृत स्नान किया।

किन्नर अखाड़े के साधु-संन्यासियों का स्नान देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

आस्था के महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु

महाकुंभ पहुंची एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा-अमृत स्नान मेरे लिए नया अनुभव है।

देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। ध्यान में लीन विदेशी महिला श्रद्धालु।

कुंभ में डुबकी लगाने के बाद जयघोष करता एक विदेशी नागरिक।

संगम में अमृत स्नान के मौके पर डुबकी लगाने के बाद विदेशी महिला।

श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ के बारे में अपने दोस्तों से सुना था। इसे देखने की इच्छा पूरी हो गई।

जल-थल-नभ से निगरानी

अमृत स्नान शुरू होते वक्त तड़के कई दर्जनों ड्रोन भीड़ की निगरानी करते दिखे।

लखनऊ में सुबह 3 बजे से सीएम योगी महाकुंभ के वॉर रूम में मॉनिटरिंग करते नजर आए।

पुलिस जवानों के साथ आरएफ के जवान। ये नजर रख रहे हैं कि कोई श्रद्धालु बैरिकेडिंग न तोड़े।

स्नान के बाद रस्सियों को घेरा बनाकर श्रद्धालुओं को संगम से निकाला गया।

स्नान के बाद घाट खाली कराने का लगातार अनाउंसमेंट हुआ, ताकि संगम नोज पर भीड़ ने जुटे।

घुड़सवार पुलिस भी जगह-जगह तैनात है ताकि भीड़ बेकाबू न हो पाए।

घुड़सवार पुलिस तट के पास भी निगरानी कर रही है। पास ही खड़े गोताखोर।

कुछ और रंग

अमृत स्नान के मौके पर एक साधु तोता लेकर डुबकी लगाने पहुंचा।

संगम तट पर डुबकी लगाने के बाद शंखनाद करता एक श्रद्धालु।

संगम में स्नान के बाद हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए एक साधु।

रस्सी पर अपना बैलेंस बनाती एक लड़की। कुंभ में करतब दिखाने वाले भी पहुंचे हैं।

महाकुंभ की ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान, पल-पल की अपडेट के लिए क्लिक करें

वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान जारी है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों पर काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार