Home » राजस्थान » जयपुर में कारें भिड़ीं, मां और 2 बेटियों की मौत:एक ही परिवार के लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे, गाड़ी में बुरी तरह फंसे

जयपुर में कारें भिड़ीं, मां और 2 बेटियों की मौत:एक ही परिवार के लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे, गाड़ी में बुरी तरह फंसे

जयपुर में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में मां और 2 बेटियों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। दुर्घटना के बाद कारों में बुरी तरह से लोग फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हादसा चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। एक कार सीकर और दूसरी अलवर नंबर की है।

रेनवाल थाना प्रभारी देवेंद्र चावला ने बताया- हरसोली ईट भट्टे के पास हुए हादसे के सभी घायलों को 2 एंबुलेंस की मदद से रेनवाल (जयपुर) उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस इनोवा कार का नंबर आरजे 23 यूबी 8077 है। यह सीकर की बताई जा रही है। कार सवारों का पता नहीं लग पाया है।
इस इनोवा कार का नंबर आरजे 23 यूबी 8077 है। यह सीकर की बताई जा रही है। कार सवारों का पता नहीं लग पाया है।

मां-दो बेटियों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मलिकपुर के बाबूलाल यादव अपने परिवार के साथ जयपुर जिले के हरमाड़ा थाना क्षेत्र के दादर बावड़ी स्थित जगजीवन महाराज के यहां पर इंडिगो कार से दर्शन करने जा रहे थे।

इसी दौरान हरसोली (रेनवाल थाना, जयपुर) ईट भट्टों के पास सामने से आ रही इनोवा कार (सीकर नंबर) से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें इंडिगो गाड़ी में सवार बाबूलाल यादव की पत्नी जमना देवी (48) एवं उसकी बेटी शिमला (26) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार बाबूलाल यादव, उनका बेटा सुनील और दो बेटियां राजू व लक्ष्मी घायल हो गए। इलाज के दौरान लक्ष्मी (20) ने भी दम तोड़ दिया। घायल बाबूलाल, सुनील और राजू को रेनवाल हॉस्पिटल से चौमूं के बराला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर बाबूलाल और सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में इनोवा कार सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

दुर्घटनाग्रस्त दूसरी कार आरजे 02 सीबी 5408 नंबर है। यह अलवर की बताई जा रही है। दर्शन करने जा रहा परिवार इसी कार में था।
दुर्घटनाग्रस्त दूसरी कार आरजे 02 सीबी 5408 नंबर है। यह अलवर की बताई जा रही है। दर्शन करने जा रहा परिवार इसी कार में था।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंच गए और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
हादसे के बाद आसपास के लोग धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंच गए और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर