Home » राजस्थान » जयपुर में बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, VIDEO:कार और ट्रक के बीच में फंस गए थे, फिर अचानक बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

जयपुर में बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, VIDEO:कार और ट्रक के बीच में फंस गए थे, फिर अचानक बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

जयपुर में रविवार शाम बाइक सवार दो युवक कार और ट्रक के बीच में फंस गए। फिर संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों युवक को गंभीर हालत में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सोमवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें पूरा हादसा दिख रहा है।

घटना रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कूकस स्थित होटल लीला पैलेस के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शी दीपक सोनी ने बताया- घटना के दौरान मौके पर ही खड़ा मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान जयपुर से एक बाइक तेज रफ्तार में दिल्ली रोड की तरफ जा रही थी। एकाएक युवक ने बाइक कार और ट्रक के बीच में डाल दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- बाइक कार और ट्रक के बीच फंस गई। बाइक का हैंडल ट्रक से टकरा गया। इससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा। वह बाइक के साथ नीचे गिरा। इससे ट्रक के नीचे बाइक चालक के आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल था। दोनों ने 108 की मदद से एसएमएस भेजा गया।

भीषण हादसे की तीन तस्वीरें…

बाइक सवार युवक कार और ट्रक के बीच घुसा।
बाइक सवार युवक कार और ट्रक के बीच घुसा।
कार और ट्रक के बीच फंसने से संतुलन बिगड़ा।
कार और ट्रक के बीच फंसने से संतुलन बिगड़ा।
ट्रक दोनों युवकों को कुचलने के बाद चला गया। युवक सड़क पर पड़े रहे।
ट्रक दोनों युवकों को कुचलने के बाद चला गया। युवक सड़क पर पड़े रहे।

दोनों युवक हलवाई का काम करते थे

आमेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल बिरदीचंद ने बताया- मृतक की पहचान दिनेश (35) निवासी छीपा का मोहल्ला ब्रह्मपुरी और घायल की पहचान शंकर लाल (31) निवासी कागजी मोहल्ला के रूप में हुई हैं। दोनों युवक हलवाई का काम किया करते थे। मृतक दिनेश का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया गया है। वहीं शंकर का उपचार चल रहा है। आमेर थाना पुलिस ने दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर