Home » राजस्थान » सीएम पद से इस्तीफा देंगी आतिशी, एलजी वीके सक्सेना को सौपेंगी इस्तीफा

सीएम पद से इस्तीफा देंगी आतिशी, एलजी वीके सक्सेना को सौपेंगी इस्तीफा

नई दिल्ली : आतिशी आज सुबह 11 बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगी. आतिशी एलजी वीके सक्सेना को अपने इस्तीफा सौपेंगी. बता दें कि दिल्ली ने दिल से पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की प्रचंड जीत हुई है.

विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर कमल खिला है. वहीं आम आदमी पार्टी की 22 सीटों पर जीत हुई है. अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सोमनाथ भारती समेत कई AAP दिग्गज चुनाव में ढेर हो गए. आतिशी और गोपालरॉय अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे.

दिल्ली चुनाव में इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. दिल्ली की 96 फीसदी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई. 70 में से महज तीन सीटों पर ही कांग्रेस जमानत बचा सकी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर