डिग्गी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 1 स्थाई और 7 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी वांछित अपराधियों की निगरानी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत टोंक एसपी राजर्षी राज वर्मा के सुपर विजन में की गई है। यह अभियान आगामी विधानसभा आम चुनाव – 2023 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आईजी अजमेर रेंज के आदेश पर चलाया गया है।
डिग्गी थानाधिकारी अय्यूब खां के नेतृत्व में थाना स्तर पर 4 टीमें गठित की गई। जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर न्यायालय से वांछित एक स्थाई और सात गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया।
ये हुए गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत बनवारी पुत्र जगदीश, निवासी धमाणा थाना मोजमाबाद दूदू, गोविंद पुत्र इंद्रप्रकाश निवासी डिग्गी, मुकेश पुत्र बाबूलाल बैरवा, निवासी हाड़ीखुर्द थाना डिग्गी, प्रहलाद पुत्र देवालाल गुर्जर निवासी टोरडी, प्रकाश पुत्र देवा बैरवा निवासी डूंगरीखुर्द थाना डिग्गी, इमाम पुत्र मूलचंद कहार निवासी टोरडी थाना मालपुरा, घासी पुत्र रामचंद्र बागरिया निवासी प्रतापपुरा थाना डिग्गी, देवा पुत्र रामकरण बैरवा निवासी डूंगरीखुर्द थाना डिग्गी को गिरफ्तार किया है।






