Home » राष्ट्रीय » रेखा गुप्ता अब दिल्ली की CM:राज्य की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने

रेखा गुप्ता अब दिल्ली की CM:राज्य की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,’यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर