Home » राष्ट्रीय » Delhi CM Oath Ceremony: सीएम रेखा गुप्ता ने 6 मंत्रियों के साथ ली शपथ, LG विनय सक्सेना ने दिलवाई शपथ

Delhi CM Oath Ceremony: सीएम रेखा गुप्ता ने 6 मंत्रियों के साथ ली शपथ, LG विनय सक्सेना ने दिलवाई शपथ

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने रामलीला मैदान में  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. LG विनय सक्सेना ने सीएम पद की शपथ दिलवाई. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है.रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं.

इन मंत्रियों ने ली शपथ
-प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.
-भाजपा के आशीष सूद ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.
-भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली.
-भाजपा के कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
-भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
-भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

आपको बता दें कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है. रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलीला मैदान स्थित मंच पर मौजूद रहे. गृह मंत्री अमित शाह,जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह मंच पर मौजूद रहे.  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ललन सिंह,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, केशव प्रसाद मौर्य, मोहन यादव मंच पर मौजूद रहे. बृजेश पाठक,विजय कुमार सिन्हा भी समारोह में पहुंचे.

रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता हनुमान मंदिर पहुंची और वहां दर्शन किए. इसके बाद वे बीजेपी दफ्तर गई और फिर रामलीला मैदान पहुंची. समारोह के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार की वापसी हुई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर