Home » राष्ट्रीय » रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं:बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए; शाम को यमुना जाएगी नई कैबिनेट

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं:बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए; शाम को यमुना जाएगी नई कैबिनेट

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।

रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।

प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में NDA शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम आए। इसके अलावा पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम रेखा गुप्ता और उनका मंत्रिमंडल मंच पर मौजूद रहा।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में NDA शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम आए। इसके अलावा पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, सीएम रेखा गुप्ता और उनका मंत्रिमंडल मंच पर मौजूद रहा।

रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

शपथ ग्रहण की 3 तस्वीरें…

दिल्ली सीएम पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
दिल्ली सीएम पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
सीएम रेखा गुप्ता के अलावा शपथ लेने के बाद 6 मंत्रियों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।
सीएम रेखा गुप्ता के अलावा शपथ लेने के बाद 6 मंत्रियों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।
शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए सरकार के सीएम और डिप्टी सीएम मंच पर मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए सरकार के सीएम और डिप्टी सीएम मंच पर मौजूद थे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर