चूरू: जिले के रतनगढ़ में पति द्वारा पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पति ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. ट्रेन के आगे आने से पति छगनाराम मेघवाल की मौत हो गई. वहीं घायल घायल विमला का अस्पताल में उपचार जारी है. यह पूरा प्रकरण रतनगढ़ तहसील के पायली गांव का है. घटना का कारण घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है. सूचना के बाद राजलदेसर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची है. उसके बाद पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.

Author: Kashish Bohra
Post Views: 126






