Home » राजस्थान » खेत में काम करने गया था किसान मृत अवस्था में मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

खेत में काम करने गया था किसान मृत अवस्था में मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के दोवडा गांव में खेत में किसान का शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई. किसान खेत पर कृषि कार्य के लिए गया था वही 3 घंटे बाद मृत अवस्था में मिला है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के दोवडा थाना पुलिस के बताया कि दोवडा गांव निवासी रतनलाल पुत्र अमरजी पाटीदार रोज की तरह अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए घर से गया था. करीब 3 घंटे बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. जिस पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो खेत में रतनलाल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था.

परिजन उसे लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया सुचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज