Home » राजस्थान » कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे:इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के विरोध में विधानसभा की ओर बढ़ रहे, बैरिकेड्स लगाकर पुलिस रोकने में जुटी

कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे:इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के विरोध में विधानसभा की ओर बढ़ रहे, बैरिकेड्स लगाकर पुलिस रोकने में जुटी

इंदिरा गांधी पर मंत्री की टिप्पणी और छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ आज कांग्रेस विधानसभा का घेराव कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता 22 गोदाम पर सहकार भवन के पास जुट गए हैं। यहां से विधानसभा के लिए कूच करेंगे। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदर्शनकारियों को सहकार भवन से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

22 गोदाम सर्किल पर स्थित भारत पेट्रोल पंप से अंदर की तरफ जा रही सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़क पर दो बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, बैरिकेडिंग के बीच में गली के अंदर जा रहे रास्ते पर कांग्रेस का मंच बना है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप से पहले ही रोकने की तैयारी की है।

कांग्रेस के विधानसभा घेराव से जुड़ी 3 PHOTOS……

22 गोदाम सर्किल पर बने मंच पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता।
22 गोदाम सर्किल पर बने मंच पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता।
सहकार भवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है, पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे आगे नहीं बढ़ने देगी।
सहकार भवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है, पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे आगे नहीं बढ़ने देगी।
इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।
इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

मंत्री के बयान पर विवाद, 3 पॉइंट में समझिए… 1. कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया विधानसभा में 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।

2. दिनभर में कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया था। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे थे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई थी।

3. 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों के सस्पेंड का प्रस्ताव रखा था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में