Home » राजस्थान » किरोड़ी बोले-अब भी मेरा फोन टैप हो रहा:सीआईडी पीछे लगी है,अब तो यह बंद होना चाहिए; एसआई भर्ती में सांप की मैय्या को कब पकड़ोगे?

किरोड़ी बोले-अब भी मेरा फोन टैप हो रहा:सीआईडी पीछे लगी है,अब तो यह बंद होना चाहिए; एसआई भर्ती में सांप की मैय्या को कब पकड़ोगे?

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब भी मेरे फोन टैप हो रहे हैं। मेरी जासूसी की जा रही है। अब भी कह रहा हूं कि फोन टैप हो रहा है, उसे सुधारो। बराबर मेरे पीछे सीआईडी लगी हुई है। मैं मेरे मुख्यमंत्री-मंत्रियों को कहता रहता हूं कि सांप को तो पकड़ लिया, लेकिन सांप की मैय्या को तो पकड़ो। किरोड़ीलाल मीणा ने जालोर में भी कहा कि उनका आज भी फोन टैप हो रहा है, सीआईडी पीछे लगी है।

विधानसभा में गुरुवार को ही सरकार की तरफ से दिए गए जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा था कि किरोड़ीलाल मीणा का फोन टैप नहीं हुआ। अब किरोड़ी ने सरकार के जवाब के चौथे ही दिन फिर फोन टैप होने का दावा कर जवाब पर सवाल खड़े कर दिए हैं

किरोड़ी बोले- बराबर मेरे पीछे सीआईडी लगी हुई है रविवार को सांचौर में माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए किरोड़ी ने कहा- मेरे को नोटिस मिला। मैंने कहा कि पहले राज के जो अधिकारी थे, जब मैं आंदोलन करता था तो मेरी जासूसी करते थे। कहां जा रहा हूं, क्या कर रहा हूं, कौन सा आंदोलन करूंगा। मेरा फोन टैप करते थे।

किरोड़ी ने कहा- मैंने यही कहा था कि मेरे फोन टैप किए जा रहे हैं। मेरे पीछे सीआईडी लगाई जा रही है। जो पहले मेरे फोन टैप करते थे, मेरा पीछा करते थे, पिछले राज के वे अधिकारी ज्यों के त्यों बैठे हैं। मैंने कभी उसकी परवाह नहीं की, लेकिन अब तो यह सब बंद होना चाहिए।

मुझे भाजपा के उचित मंच पर बात करनी चाहिए थी किरोड़ी ने कहा- हां, मेरे से गलती हुई। मुझे भारतीय जनता पार्टी के उचित मंच पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन कई बार मामला ऐसा उलझ जाता है, तो हां मैंने कहा था और मैं सही हूं। अब भी कह रहा हूं कि मेरा फोन टैप बराबर हो रहा है, उसे सुधारो। बराबर मेरे पीछे सीआईडी लगी हुई है।

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले में मंत्री को क्यों छोड़ दिया किरोड़ी ने कहा- पिछले राज में घोटाले हुए। जल जीवन मिशन का बहुत बड़ा घोटाला हुआ। 20 हजार करोड़ के काम तो अपने चहेते को बिना टेंडर के दिए। 900 करोड़ के काम तो ऐसी फर्म को दे दिए, जो कोई योग्यता नहीं रखती थी।

उन्होंने कहा- मैंने मामला उठाया, कुछ इंजीनियर सस्पेंड हुए। कुछ अफसर गिरफ्तार हुए। एक ठेकेदार भी गिरफ्तार हो गया, लेकिन उस समय सरकार का मंत्री महेश जोशी बच गया। जिस ठेकेदार ने 900 करोड़ का घोटाला किया, उसे सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए छोड़ दिया कि जब आपने मंत्री को छोड़ दिया तो ठेकेदार पदम जैन को भी हम छोड़ रहे हैं। बस मेरी यही लड़ाई है

बीसलपुर से गाद निकालने का ठेका दिया, ठेकेदार रोज 7-8 करोड़ की बजरी निकाल रहा किरोड़ी ने कहा- बीसलपुर में बजरी निकलती है। मैंने कहा सात-आठ करोड़ की रोज बजरी निकलती है। इतनी चोरी सरकार के खजाने की हो रही है। सरकारी खजाने पर ठेकेदार डाका डाल रहे हैं। 20 साल का ठेका दिया है।

किरोड़ीलाल ने कहा-

QuoteImage

20 साल में ठेकेदार 20 लाख 70 हजार करोड़ कमा कर बीसलपुर से ले जाएगा। ठेका दिया गाद निकालने का और बजरी निकाल रहा है। सात-आठ करोड़ की रोज बजरी निकले और गांव का गरीब आदमी मकान के लिए बजरी ले जाए तो उसे उठाकर पुलिस बंद कर देती है। यह भेदभाव ठीक नहीं है।

QuoteImage

सरकार ने विधानसभा और बाहर कहा था- किरोड़ी का फोन टैप नहीं किया सरकार ने गुरुवार को ही विधानसभा में किरोड़ी के फोन टैपिंग मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा था कि किरोड़ी का फोन टैप नहीं किया। 7 फरवरी से लेकर कई मंत्री और नेता फोन टैपिंग पर बयान दे चुके हैं। सबका स्टैंड एक जैसा है। किरोड़ी के ताजा बयान के बाद यह मामला फिर सियासी विवाद खड़ा कर सकता है।

विधानसभा में फोन टैपिंग के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब दिया था। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।
विधानसभा में फोन टैपिंग के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब दिया था। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था।

फोन टैपिंग के ताजा आरोपों पर विपक्ष को नया मुद्दा मिला विधानसभा में किरोड़ी के फोन टैपिंग के आरोपों के बाद खूब विवाद हो चुका हे। फोन टैपिंग के मुद्दे पर सरकार से सदन में जवाब की मांग को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के अभिभाषण पर बहस के जवाब के दौरान जमकर हंगामा किया था। मुख्यमंत्री को हंगामे के बीच ही जवाब देना पड़ा था। बजट से पहले स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर सरकार से जवाब देने पद सहमति बनवाई, इसके बाद बजट भाषण बिना हंगामे के हुआ।

बाद में बजट भाषण के अगले दिन विधानसभा में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पहली बार सदन में फोन टैपिंग विवाद पर जवाब देते हुए कहा था कि जिम्मेदारी से कह रहा हूं, किरोड़ीलाल मीणा का फोन टैप नहीं हुआ। अब कांग्रेस फिर इस मुद्दे को उठाएगी। कांग्रेस इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर पहले से सदन में धरने पर है, अब उसे एक और मुद्दा मिल गया है।

किरोड़ी मीणा के आरोपों के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा

QuoteImage

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अब अविलंब अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए या फिर वो राजस्थान की जनता को सच्चाई बताएं। क्योंकि 15 दिन में ये दूसरी बार है जब भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग और जांच एजेंसी CID पर जासूसी का गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

QuoteImage

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा-

QuoteImage

भाजपा नेतृत्व के दबाव में मीडिया के सामने मुकरने के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। गृह राज्यमंत्री विधानसभा में उनका फोन टैप न करने की सफाई दे चुके हैं। अब यह तो स्पष्ट है कि सरकार और किरोड़ी जी में से कोई एक असत्य बोल रहा है।

QuoteImage

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर