Home » राजस्थान » जोधपुर में तकिए से मुंह दबाकर पत्नी को मार डाला:गुमराह करने के लिए फंदे से लटका दिया, पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टर को हुआ शक

जोधपुर में तकिए से मुंह दबाकर पत्नी को मार डाला:गुमराह करने के लिए फंदे से लटका दिया, पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टर को हुआ शक

जोधपुर में प्रेम प्रसंग के शक में युवक ने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए युवक ने पत्नी के सुसाइड का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टर को शक होने पर पुलिस ने जांच की। इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया- मामले में रविवार को प्रेमाराम (35) पुत्र देवाराम मेघवाल निवासी भाकरी बास केरू काे गिरफ्तार किया गया है। उसने पत्नी मंजू मेघवाल (28) की मौत पर पुलिस को गुमराह किया।

पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि 18 फरवरी की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 11 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी पंखे पर ओढ़नी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तकिए से मुंह दबाकर की थी हत्या पुलिस जांच में मामला झूठा निकला। 18 फरवरी की रात को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों सो गए थे। पास में ही उनके दो बच्चे सो रहे थे। देर रात आरोपी पति नींद से उठा और पत्नी का मुंह तकिये दबा दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने कमरे के पंखे से ओढ़नी का फंदा बनाकर लटका दिया। अगले दिन 19 फरवरी को सुबह उसने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर को हुआ था शक पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने बताया कि जब वह नींद से उठा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। वह किचन में गया और चाकू लाकर ओढ़नी को काटकर शव को उतारा।

पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी। शव को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि महिला ने सुसाइड नहीं किया है, उसकी हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने परिजन और पीहर पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शक जाहिर नहीं किया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चल जाएगी, लेकिन उसमें समय लगेगा। डॉक्टर ने पुलिस को कहा कि बॉडी पर जिस तरह के निशान हैं, उससे लगता है कि महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति पर निगरानी रखी। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई।

प्रेम प्रसंग का था शक थानाधिकारी ने बताया- पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते पत्नी की हत्या की थी। दोनों की शादी को करीब 15 साल हुए थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें 12 साल की बेटी ननिहाल में रहती है। घटना के समय उसके 5 और 8 साल के दो बेटे पास में सो रहे थे। गहरी नींद में होने की वजह से बेटों को इस पूरे घटनाक्रम का पता ही नहीं चला। आरोपी पत्थर चिनाई का कारीगर है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर