राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर में हुए रेप-ब्लैकमेल कांड को लेकर गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। छात्राओं के साथ हुई ज्यादती के विरोध में सोमवार को अजमेर, ब्यावर और भीलवाड़ा बंद का ऐलान किया गया है। इन जिलों में सुबह से ही जगह-जगह धरना-प्रदर्शन चल रहा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है।
उधर, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा-
सिर्फ हिंदूवादी संगठन से जुड़ने के कारण कुछ लड़कियों को टारगेट किया गया। क्या हिंदूवादी संगठन से जुड़ना गुनाह है। पाप है। अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर कोई हमें टारगेट करेगा तो हम भी जवाब देंगे।


आखिर किस मामले को लेकर इतना विवाद हुआ, पहले पढ़िए…
स्कूल की नाबालिग लड़कियों से रेप और उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला 15 फरवरी को सामने आया था। बिजयनगर (ब्यावर) स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही लड़कियों से रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की जानकारी सामने आई थी। नाबालिग छात्राओं के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि लड़कियों को जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश किया जा रहा था।
पूर्व पार्षद सहित 11 को पकड़ा इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग को डिटेन किया गया है। पूर्व पार्षद (निर्दलीय) हकीम कुरैशी को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसको कोटड़ा स्थित पॉक्सो कोर्ट के जज के आवास पर उसी दिन शाम को पेश किया गया था। पूर्व पार्षद को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया था। उसपर अन्य आरोपियों का सहयोग करने का आरोप है।
श्रवण (कैफे संचालक), करीम और आशिक सात दिन के रिमांड पर हैं। लुकमान उर्फ सोहेब (20), सोहेल मंसूरी (19), रिहान मोहम्मद (20) और अफराज (18) को 5 दिन के रिमांड पर हैं। इस पूरे मामले में शामिल 3 नाबालिग बाल सुधार गृह में हैं।
राज्यपाल बोले- ईंट का जवाब पत्थर से दो 23 फरवरी को झुंझुनूं के नवलगढ़ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े थे। यहां के बलवंतपुरा स्थित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल में स्टूडेंट्स को उन्होंने संबोधित किया। बिजयनगर मामले पर राज्यपाल ने कहा- क्या हिंदूवादी संगठन से जुड़ना गुनाह है, पाप है? अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर कोई हमें टारगेट करेगा तो हम भी जवाब देंगे।
लड़कियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने आत्मरक्षा और हिम्मत की सीख दी। उन्होंने कहा- जो लोग टेढ़ी नजर से देखते हैं, उनसे नजर मिलाकर जवाब दो। डरने की जरूरत नहीं, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दो। (

भीलवाड़ा का गुलाबपुरा कस्बा बंद भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में सर्व हिंदू समाज की ओर से बंद रखा गया है। लोग सर्व सम्मति से सुबह 10 बजे महाराजा पैलेस हुरड़ा रोड पर इकट्ठे हुए। इसके बाद रैली के रूप में कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए।

सर्वसमाज ने निकाली आक्रोश रैली अजमेर के केकड़ी और बघेरा कस्बे में दोपहर तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। केकड़ी में सुबह से ही व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। नौ बजे से घंटाघर चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सुबह करीब 11 बजे आक्रोश रैली निकाली। यह रैली सदर बाजार, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, पाल टॉकीज रोड, ब्यावर रोड चौराहा, बस स्टैंड होते हुए करीब 11:30 बजे कचहरी परिसर पहुंची। सर्व हिंदू समाज की ओर से उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
केकड़ी के बघेरा कस्बे में भी पूरा बाजार बंद रहा। दोपहर 11 बजे लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विहिप और बजरंग दल ने करवाया बंद नसीराबाद (अजमेर) में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से बंद रखा गया। नगर के सभी बाजारों की दुकानें व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखीं। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नागरिक दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवीलाल यादव को ज्ञापन सौंपा गया। बिजयनगर ब्लैकमेल कांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

अजमेर के भिनाय में सर्व समाज ने निकाली आक्रोश रैली सर्व समाज ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सभी बस स्टैंड पर जुटे थे। यहां से आक्रोश रैली निकाली गई थी। यहां भी सुबह से बाजार बंद है।





