Poola Jada
Home » राजस्थान » Jaipur: खोए हुए मोबाइल से निकले लाखों रुपए:ऑनलाइन तुड़वाई 5 लाख की FD, अलग-अलग बैंक अकाउंट में किए ट्रांसफर

Jaipur: खोए हुए मोबाइल से निकले लाखों रुपए:ऑनलाइन तुड़वाई 5 लाख की FD, अलग-अलग बैंक अकाउंट में किए ट्रांसफर

जयपुर में खोए हुए मोबाइल से लाखों रुपए निकलने का मामला सामने आया है। मोबाइल मिलने वाले बदमाश ने ऑनलाइन 5 लाख रुपए की FD (फिक्स डिपॉजिट) तुड़वाई। अलग-अलग बैंक अकाउंट में 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुरा लिए। मालवीय नगर थाने में पीड़ित बुजुर्ग ने FIR दर्ज करवाई है।

ASI जगराम ने बताया- सेक्टर-1 मालवीय नगर निवासी गोविन्द राम (77) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 22 सितंबर की रात उनका मोबाइल खो गया था। 27 सितंबर को बैंक जाने पर अकाउंट से 2.50 लाख रुपए चोरी का पता चला। खोया मोबाइल मिलने वाले बदमाश ने 23 सितंबर को ऑनलाइन 5 लाख रुपए की FD (फिक्स डिपॉजिट) को तुड़वाया।

इसके बाद अगल-अलग बैंक अकाउंट में 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुरा लिए। खोए मोबाइल से बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर धोखे से रुपए निकालने का पता चला। पीड़ित बुजुर्ग ने मालवीय नगर थाने जाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस FIR दर्ज कर मोबाइल ट्रेस करने के साथ ही शातिर की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश