Poola Jada
Home » राजस्थान » छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला: शव को कट्टे में भरकर कुएं में फेंका था; पुलिस ने मुंबई से पकड़ा

छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला: शव को कट्टे में भरकर कुएं में फेंका था; पुलिस ने मुंबई से पकड़ा

Udaipur: बड़े भाई भीमराज ने अपने 10 साल के चचेरे भाई अशोक को महज इसलिए मार दिया कि वह बैलों की देखभाल करने की बजाय खेलने चला गया था। आरोपी नशे में था और लट्ठ से मासूम के सिर और मुंह पर वार किए। इससे अशोक की मौत हो गई।

घबराए आरोपी ने मासूम की लाश को प्लास्टिक के कट्टे में डाला और कुएं में फेंक कर मुंबई भाग गया। पुलिस ने हत्या के 7 दिन बाद 27 सितंबर को आरोपी को मुंबई से पकड़ा है। पूछताछ में उसने नशे में अपने भाई की हत्या की बात कबूली। मामला उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र का है।

उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने आज इस मर्डर का खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 सितंबर को चचेरे भाई भीमराज (भीमा) (28) ने अपने छोटे भाई अशोक (10) की हत्या कर दी थी। वह हत्या के बाद मुंबई भाग गया था। उसे मुंबई के वसई से 27 सितंबर को पकड़ा और पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा- पूछताछ में आरोपी भीमा ने बताया कि 20 सितंबर की दोपहर 3 बजे अशोक गांव के ही भजे सिंह के घर के बाहर खेल रहा था। वह पीटते हुए उसे अपने घर लेकर आया और कहा कि खेत में जाकर बैलों की देखभाल करें और उन्हें जंगल में चरने के लिए ले जाए। कुछ देर बाद अशोक बैलों को खेत में ही छोड़ कर आ गया। भीमा वहां पहुंचा और देखा कि अशोक वहां नहीं था। ऐसे में उसने गांव में खेल रहे अशोक को पकड़ा और नशे में पीटते हुए उसे खेतों की तरफ ले गया। जहां लट्ठ से उसे पीटने लगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार