Home » राजस्थान » अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:एनएच-123 पर हुआ हादसा, सड़क पर 20 मीटर तक मिले खून के निशान

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत:एनएच-123 पर हुआ हादसा, सड़क पर 20 मीटर तक मिले खून के निशान

धौलपुर में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एनएच-123 पर स्थित सैंपऊ कस्बे के अंडरपास पुल के ऊपर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 3 बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर करीब 20 मीटर तक खून के निशान मिले हैं।

सूचना मिलते ही सीओ अनूप कुमार और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

सीओ अनूप कुमार के अनुसार पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान होने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास