Home » राजस्थान » टोंक-जयपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग:टायर फटने के बाद हुआ हादसा, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

टोंक-जयपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग:टायर फटने के बाद हुआ हादसा, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

चाकसू में नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार रात करीब 8 बजे रामपुरा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। टोंक से जयपुर की ओर जा रहे इस ट्रक के टायर फटने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक में आग लगते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे की जानकारी मिलते ही चाकसू थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के बाद पुराने हाईवे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने मार्ग को दुबारा सुचारु करवा दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज