Home » राजस्थान » कोरोना महामारी:11 दिन में 100 से ज्यादा केस, टीके और अलग वार्ड नहीं

कोरोना महामारी:11 दिन में 100 से ज्यादा केस, टीके और अलग वार्ड नहीं

कोविड 2019 का पहला मरीज राजस्थान में 2 मार्च 2020 को मिला था। कोरोना महामारी के पहले दौर और 2025 के नए वैरिएंट के फैलाव में बहुत फर्क है। कोविड 19 से 2025 का वैरिएंट ज्यादा सक्रिय है। 2020 में 2 मार्च से प्रदेश में 100 कोविड पाजीटिव मिलने में 29 दिन का समय लगा था। इस बार 23 मई से मात्र 11 दिन में ही 2 जून को 100 पार कोविड मरीज हो गए। यानी 2020 से 2025 का वैरिएंट करीब 3 गुणा तेजी से फैल रहा है।

इसके बावजूद केवल कोविड गाइडलाइन पालना के ही निर्देश हैं। न कहीं टीकाकरण के इंतजाम हैं, ना ही मरीज से दूरी या कोई गाइडलाइन की पालना कराई जा रही है। आइसोलेशन वार्ड व कोविड बेड तक रिजर्व नहीं हैं। अफसरों का कहना है कि केंद्र नई गाइडलाइन भेजेगा, उसी की पालना की जाएगी। देश में 4026 एक्टिव रोगी और राजस्थान की 2 सहित 38 मौतें हो चुकी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज